दुर्ग जिले की सिंचाई योजनाओं को बड़ी सौगात, 40.85 करोड़ रुपये मंजूर ; नहरों की लाइनिंग और जलाशयों के जीर्णोद्धार से 883 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

दुर्ग जिले की सिंचाई योजनाओं को बड़ी सौगात, 40.85 करोड़ रुपये मंजूर ; नहरों की लाइनिंग और जलाशयों के जीर्णोद्धार से 883 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा

रायपुर, 23 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने दुर्ग जिले में विभिन्न सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार, नहर प्रणाली के रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग सहित अन्य कार्यों के लिए कुल 40 करोड़ 85 लाख 2 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद जिले में 883 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। स्वीकृत योजनाओं में सुरपा व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली के रिमॉडलिंग-लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 23 लाख 56 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 121 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इसी प्रकार मोहंदी जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 96 लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। तिरगा जलाशय के जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 71 लाख 26 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे 107 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा।

गनियारी जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 71 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कार्य पूर्ण होने पर 254 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं रिसाली-उमरपोटी जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 97 लाख 94 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे 162 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा दुर्ग जिले के निगम क्षेत्र के तालाबों में निस्तारी जल भरने के लिए चैनल निर्माण हेतु 4 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपये, शिवनाथ मंडल कार्यालय दुर्ग के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण के लिए 4 करोड़ 96 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कपसदा जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 57 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। वहीं नंदौरी जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 77 लाख 57 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कार्य पूर्ण होने पर 49 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *