सेवा मेरा योगदान अभियान में भाजपा मंडल जामगांव आर की पहल, बृंदा देवी मंदिर परिसर आगेसरा में स्वच्छता के साथ रोपे नीम-गुलमोहर के पौधे

सेवा मेरा योगदान अभियान में भाजपा मंडल जामगांव आर की पहल, बृंदा देवी मंदिर परिसर आगेसरा में स्वच्छता के साथ रोपे नीम-गुलमोहर के पौधे

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा ग्राम आगेसरा स्थित बृंदा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता में श्रमदान दिया तथा पूरे मंदिर परिसर में नीम और गुलमोहर के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि सेवा केवल किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति निरंतर जिम्मेदारी का भाव है।

मछुआ कल्याण बोर्ड सदस्य नेतराम निषाद ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरियाली स्वस्थ समाज की बुनियाद है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, उन्होंने ग्रामीणों से पौधों के संरक्षण में सहभागी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जनपद सदस्य रवि सिन्हा,सरपंच रमाकांत साहू,मंडल महामंत्री पुनेंद्र सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर,बेनीराम साहू, अरुण चंद्राकर,तीरथ पटेल,भगवान सिंह, महेश साहू,लोकेश साहू, तीरथ पटेल, नरोत्तम निषाद, जेठू निषाद, रामसिंह बंसोड, कय्यूम खान, परमेश्वर चक्रधारी, चंद्रकांत, सरजू साहू, हर्ष साहू, दीपक साहू, हमेश देवांगन, भानुप्रताप, शीतल साहू, रामकुमार, केशव सोनी, गौतम, सुखित यादव, जीवन साहू, अग्रेश्वर पटेल, सुशीला साहू, खुमान जांगड़े, लक्ष्मण कोठारी, राजेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *