ग्राम सुरपा में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खेल भावना और उत्साह का दिखा अद्भुत संगम


जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के ग्राम सुरपा में एक दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें शामिल हुईं और जोरदार मुकाबले देखने को मिले। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती कल्पना साहू के प्रतिनिधि एवं भाजयुमो दक्षिण पाटन के अध्यक्ष नारद साहू शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में श्री साहू ने कहा कि ग्राम स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजन न केवल युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि शारीरिक और बौद्धिक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे परंपरागत खेल से ग्रामों में ऊर्जा और एकजुटता का संचार होता है। साथ ही ग्राम सुरपा में ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन अभिषेक सेन, सरपंच प्रतिनिधि नवागांव जयप्रकाश साहू, भारत साहू, पूनाराम सिन्हा, प्रमोद साहू, किशोर सेन, झम्मन धरमगुड़ी, दिनेश ठाकुर, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *