पाटन के पीएम श्री स्कूल में नई शिक्षा नीति पर मंथन, स्कूल का निरीक्षण कर बोलीं नेहा बाबा वर्मा — शीघ्र होगी उचित व्यवस्था

पाटन। शासकीय पीएम श्री स्कूल अखरा में आज नई शिक्षा नीति को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और स्कूल की अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षकों ने इस दौरान बताया कि स्कूल में संगीत, क्राफ्ट और कंप्यूटर जैसे विषयों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी है, जबकि इन विषयों के लिए विद्यालय में पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।

बैठक में उपस्थित वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद एवं नगर पंचायत की सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्था को उत्तम बनाने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था नगर पंचायत के माध्यम से की जाएगी। बैठक में 17 जून को शाला प्रवेश उत्सव मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक उपरांत श्रीमती वर्मा ने स्कूल के रसोई घर, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, ड्राइंग रूम समेत पूरे स्कूल भवन का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर वर्मा, सुशील कश्यप, बाबा वर्मा, सीताराम देवांगन, बुधराम निर्मलकर, गावस्कर देवांगन, श्रीमती नेहा चक्रधारी, कृष्णा चंद्राकर, गोपेन्द्र साहू, संतोष वर्मा, रोहित ठाकुर, मनोज वर्मा, चंचल द्विवेदी, सरोज बघेल सहित पालकगण और शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *