बटरेल में 4 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू और वन विभाग सभापति प्रणव शर्मा ने किया शुभारंभ

बटरेल में 4 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू और वन विभाग सभापति प्रणव शर्मा ने किया शुभारंभ

जामगांव आर । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पाटन विकासखंड के ग्राम बटरेल में मंगलवार को वन विभाग के तत्वावधान में वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत गांव में करीब 4 हजार छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद और अर्जुन जैसे छायादार वृक्षों के साथ आम, जामुन और कटहल जैसे फलदार पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू रहीं, जबकि अध्यक्षता वन विभाग सभापति श्री प्रणव शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य अजय साहू, सरपंच ऐमन भेष आठे तथा भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारद साहू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू और श्री प्रणव शर्मा ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की नींव है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर कुलदीप साहू, डिप्टी रेंजर श्री डी.पी. वर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *