जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल में छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, निर्धन विद्यार्थियों को बांटी गई गणवेश

जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल में छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, निर्धन विद्यार्थियों को बांटी गई गणवेश

जामगांव आर । जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बटरेल में आज छात्राओं को शासन की योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के निर्धन छात्र कोष से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गणवेश प्रदान कर उनकी शिक्षा में सहयोग किया गया। कार्यक्रम में जागृति शिक्षा समिति बटरेल के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डा साहू ने विद्यार्थियों को साइकिल एवं गणवेश वितरित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बटरेल की सरपंच ऐमन आठे , उपसरपंच बसंत कुमार साहू, जनपद सदस्य अजय कुमार साहू, जागृति शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष यादव रामजी साहू, प्राचार्य टिके पिपरिया सहित ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *