जामगांव (आर)। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव-आर, भरर में शहीद डोमेश्वर साहू की पुण्यतिथि पर सोमवारश्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नरेशधर दीवान ने बताया कि 1 सितम्बर 2018 को जम्मू-कश्मीर में कार्य के दौरान डोमेश्वर साहू ने वीरगति पाई थी। कार्यक्रम में शहीद के बड़े भाई गिरीश कुमार साहू, सुपुत्र आयुष साहू और तुकेश्वरी साहू उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आश्वासन दिया कि महाविद्यालय परिवार सदैव शहीद के नाम को सम्मानपूर्वक याद रखेगा।
इस अवसर पर शहीद के पुत्र आयुष साहू द्वारा पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रो नीता कुमारे, प्रो आर.के. तिवारी, डॉ. आबिद हसन खान,प्रो चेतना सोनी, डॉ. अरुणेश कुमार तिवारी, डॉ. संतोष कुमार पांडेय, मनोज यादव, मुकेश कनोतिया, डॉ. लता कोसे, नेत्रज्योति जोशी, पी.एस. शर्मा, गिरीश देशपांडे, उमेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।