उमरपोटी में शहीद डोमेश्वर साहू को दी गई श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया बलिदान

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम उमरपोटी (बटरेल) में सोमवार को शहीद डोमेश्वर साहू की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। गौरतलब है कि 1 सितंबर 2018 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद डोमेश्वर साहू को उनके गृहग्राम में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि नारद साहू, शहीद के पिता हीरालाल साहू, माता हेमबाई साहू, पत्नी साधना साहू, पुत्र आयुष साहू, बड़े भाई गिरीश कुमार साहू और छोटे भाई चूरामन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भाजयुमो नेता नारद साहू ने कहा, कि डोमेश्वर साहू जैसे वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों का सम्मान करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। उनकी शहादत नई पीढ़ी को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती रहेगी। ग्रामीणों ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए कहा कि डोमेश्वर साहू का साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में चोवाराम नेताम, पीलूराम साहू, पवन साहू, टीकू साहू, जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रेमिन साहू, मदन ठाकुर, हिरेंद्र साहू, रमाकांत साहू (सरपंच), सूरज निर्मलकर, कमलेश यादव, अभिषेक सेन, रेवाराम साहू (सरपंच), रवि साहू, बेनुराम, जयपाल ठाकुर, पुनाराथ साहू, नन्नू साहू, सुखु ठाकुर, फुलेश्वर साहू समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *