रानीतराई । सावन माह की पावनता और भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण में ग्राम कौही में इस वर्ष भी “विशाल बोलबम कांवड़िया सावन मेला” का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर परिसर, धर्म नगरी कोही में दिनांक 4 अगस्त 2025, सोमवार को संपन्न होगा।इस मौके पर श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालते हुए जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचेंगे और प्रातः 8 बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत महाप्रसादी का आयोजन होगा जिसमें ग्रामवासी एवं आसपास के श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
यह आयोजन ग्राम पंचायत कोही, श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर समिति तथा समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। आयोजन को सफल बनाने में बोलबम समिति (कोही, सिलयारी, सुपेला, सेमराभाठा, जयराम, बेरला, अशोका) सहित ग्राम सर्वधर्म समिति, बजरंग दल समिति, पंचायत समिति, दुर्गाकाली महिला समिति, सहयोगी महिला समूह, स्व सहायता समूह की सक्रिय भूमिका है।