समर्पण की मिसाल बना आगेसरा: गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत को मिली निशुल्क एंबुलेंस सेवा, गणतंत्र दिवस पर सरपंच रमाकांत की पहल…

जामगांव आर । समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास के बाद ग्राम पंचायत आगेसरा में जनहित की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल की गई। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू द्वारा अपने निजी वाहन के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का शुभारंभ मां वृंदा देवा डिंडा कपाट धाम में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सरपंच रमाकांत साहू के पिता सियाराम साहू, जसवंत साहू एवं नंद कुमार पटेल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त पंचों को एंबुलेंस वाहन की चाबी सौंपी गई। यह क्षण ग्राम पंचायत आगेसरा के लिए गौरव और संवेदनशीलता का प्रतीक रहा।
इस ऐतिहासिक पहल में विशेष सहयोग देने वालों में श्री छब्लू साहू, योगेश साहू, पूनम पटेल, देवेंद्र पटेल, यमन साहू सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।


निशुल्क एंबुलेंस सेवा के सुचारु संचालन हेतु ग्राम पंचायत की ओर से वाहन चालक के रूप में टीकम साहू, खिलेश्वर गंगबेर, दीनानाथ साहू, प्रकाश गंगबेर, मिलेंड साहू एवं भोजू साहू की टीम 24×7 आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगी। यह पहल ग्राम पंचायत आगेसरा में सामाजिक समर्पण, सेवा भावना और जनकल्याण की नई मिसाल कायम करेगी, जिससे आपात स्थिति में ग्रामीणों को त्वरित और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *