रक्तदान कर बनीं प्रेरणा की मिसाल: कुर्मी समाज अधिवेशन में जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक का मानव सेवा संदेश

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस सराहनीय कदम से कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।
इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे किसी ज़रूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।” उन्होंने युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से आगे आकर नियमित रक्तदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे समाज के सामने सकारात्मक और प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करें।

कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। समाज के वरिष्ठजनों ने श्रीमती कीर्ति नायक के इस कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *