महिला एवं बाल विकास विभाग ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक
जामगांव आर। ग्राम पंचायत टेमरी के आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गोदभराई, अन्नप्राशन एवं पौष्टिक भोज कराया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर मेघा मोहरिल ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बच्चों के संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और नियमित देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच वरुण देव नेताम, उपसरपंच ललिता मारकंडे सहित पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सरपंच वरुण देव नेताम द्वारा बच्चों के लिए नेवता भोज कराया गया।
कार्यक्रम में अनीता साहू, विजय श्रीवास, नेमीन जोशी, सुनीता गेंडरें, अनीता मंडावी, राजकुमारी, अम्बिका मारकंडे, यमुना साहू, जयललिता, आशा साहू, उत्तम ठाकुर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।