CG Lecturer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती, संभावित परीक्षा तिथि 29 नवंबर

स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू, हिन्दी-अंग्रेजी-संस्कृत समेत 8 विषयों में होगी नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में व्याख्याता पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ से जारी जानकारी के अनुसार कुल 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती होगी। इनमें ई-संवर्ग की शालाओं के लिए 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं के लिए 430 पद निर्धारित किए गए हैं।

इन विषयों में होगी भर्ती

व्याख्याता भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं। विषयवार पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • हिन्दी — 120 पद
  • अंग्रेजी — 120 पद
  • संस्कृत — 120 पद
  • भौतिकी — 94 पद
  • राजनीति शास्त्र — 100 पद
  • इतिहास — 100 पद
  • भूगोल — 100 पद
  • अर्थशास्त्र — 100 पद

कुल — 854 पद

ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के लिए अलग-अलग पद

कुल रिक्तियों में 424 पद ई-संवर्ग तथा 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

29 नवंबर को संभावित है भर्ती परीक्षा

व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 बताई गई है। हालांकि परीक्षा की अंतिम तिथि, आवेदन की अंतिम तारीख, पात्रता, शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन और परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद निर्धारित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *