दक्षिण पाटन के बटरेल, रंगकठेरा और खपरी में गूंजा लोककला का रंग, आयोजन में शामिल हुए भाजपा नेता नारद साहू, बोले -युवा कलाकारों को मंच देना संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम बटरेल, रंगकठेरा और खपरी में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिताओं में जिला पंचायत दुर्ग सभापति प्रतिनिधि नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्राम बटरेल में पंडवानी कार्यक्रम, रंगकठेरा में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता तथा खपरी में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता नारद साहू ने कहा कि नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने वाली अद्भुत कला है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलता है। उन्होंने आयोजन समितियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान यहां की लोककलाओं में रची-बसी है। सुवा, कर्मा, दादरिया, रीलो, पंथी और भरथरी जैसी लोककलाएं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाती हैं। छोटे-छोटे गांवों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से इन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, एमन आठे सरपंच, बसंत साहू उपसरपंच, अजय साहू जनपद सदस्य पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर मंडल, भुवनलाल कौशिक, आर.एल. साहू, दीनानाथ साहू, गौतमचंद चोरड़िया समाजसेवी बटरेल, रेवाराम साहू, दूरपति साहू पंच, तोमेश देवांगन, सूरज निर्मलकर, डोमनलाल साहू, ईश्वरदायल साहू, हिमेश देवांगन, राजूलाल मेश्राम सरपंच प्रतिनिधि रंगकठेरा, जनकलाल साहू, श्रीकांत चंद्राकर, अरविंद साहू, पवन साहू, अरुण साहू, संतोष निषाद, खिलावन कुमार, पप्पू साहू, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में कलाप्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *