भाजयुमो जामगांव आर मंडल के उपाध्यक्ष बने अभिषेक सेन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजयुमो जामगांव आर मंडल के उपाध्यक्ष बने अभिषेक सेन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जामगांव आर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल में अभिषेक सेन को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की अनुमति, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देश तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू की अनुशंसा पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर ने की।

अभिषेक सेन की नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लंबे समय से संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय अभिषेक सेन ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए नई कार्यकारिणी के साथ युवाओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *