
युवा संगठन को मजबूती देने विभिन्न गांवों के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, आईटी सेल से लेकर मीडिया व सोशल मीडिया तक नई टीम का गठन
जामगांव आर । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के मार्गदर्शन तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोऱ ने नई कार्यकारिणी घोषित की। जारी सूची के अनुसार रेखराज साहू, प्रदीप चंद्राकर , दीपक साहू एवं अभिषेक सेन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश साहू एवं नरेंद्र धर्मगुड़ी महामंत्री बनाए गए हैं। इसी प्रकार किरण साहू, गजेन्द्र भारती, हितेन्द्र साहू, विजय साहू, फालेश्वर नेताम एवं शेषनारायण साहू को मंत्री नियुक्त किया गया है। परमेश्वर चक्रधारी को कोषाध्यक्ष तथा रेमन साहू को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अजय साहू को प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं योगेश उपाध्याय को सह प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में सौंपी गई है। कुशेश देवांगन को मीडिया प्रभारी, दुर्गेश रजक को सह मीडिया प्रभारी, निमेश साहू को सोशल मीडिया प्रभारी तथा आयुष यादव को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए दिव्यी सोनवानी को सांस्कृतिक संयोजिका तथा सुमन साहू को सह सांस्कृतिक संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उज्ज्वल केला को कार्यालय मंत्री एवं मेहराज साहू को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
आईटी सेल की जिम्मेदारी दुर्गेश निषाद को आईटी सेल प्रभारी तथा इशू बंसोड को सह आईटी सेल प्रभारी के रूप में दी गई है। मोऱध्वज साहू एवं नागराज कश्यप को प्रचार-प्रसार मंत्री बनाया गया है। खिलावन यादव को विधि एवं तकनीकी प्रभारी तथा चेतन साहू को सह प्रभारी विधि एवं तकनीकी का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में साकेत साहू, धीरज पारधी, राकेश साहू, भूपेन्द्र साहू, छगन साहू, जितेश साहू धमनिया, विजय साहू, नतुल साहू, रवि ठाकुर, राजेश देवांगन, चुनी देवांगन, शेषनारायण सिन्हा एवं ओमप्रकाश चंद्राकर को शामिल किया गया है।भाजयुमो नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।