एबीवीपी पाटन नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित – देवेश निषाद बने नगर मंत्री

पाटन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पाटन नगर की सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए देवेश निषाद को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषित कार्यकारिणी में नगर सह मंत्री के रूप में लोकेश्वर चक्रधर, तरेन्द्र साहू और करण गायकवाड को दायित्व दिया गया है। वहीं नगर कार्यालय प्रमुख का दायित्व नितिन देवांगन को सौंपा गया। महाविद्यालय स्तर पर भी नई टीम का गठन हुआ है, जिसमें आयुष वैष्णव को महाविद्यालय अध्यक्ष और मुकेश कोसरे व गोपी निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उत्कर्ष आडिल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *