बालोद। 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब-जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 सितंबर 2025 तक बालोद में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों एवं 4 यूनिटों से 164 खिलाड़ी, 30 कोच-मैनेजर एवं 24 तकनीकी अधिकारी शामिल हुए।
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन छग भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश कबड्डी संघ अध्यक्ष शशि बघेल, अरविंद सिंह खूराना, रामकुमार धनकर और प्रदीप मिश्रा के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा – “खिलाड़ी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ निरंतर आगे बढ़ें। आने वाले समय में आप ही प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ की टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी दिसंबर माह में राष्ट्रीय प्रतियोगिता, मोदी नगर (उत्तर प्रदेश) में हिस्सा लेगी।