पाटन। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी (विकासखंड पाटन) के प्रधान पाठक डोमन सिंह वर्मा को उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान 2025 के तहत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं सांसद विजय बघेल के करकमलों से प्रदान किया गया।
सम्मान पाकर डोमन सिंह वर्मा ने इसे अपने सहकर्मी शिक्षकों, शिक्षा विभाग और ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम बताया। इस उपलब्धि पर प्रदीप महिलांगे (बीईओ पाटन), खिलावन चोपड़िया (बीआरसी पाटन), संकुल समन्वयक साकेत देवांगन, संजय खिलाड़ी, सुशील सूर्यवंशी, शिक्षादूत अनकेश्वर महिपाल, प्रियालता महिपाल (सरपंच ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी), शाला प्रबंधन समिति डिघारी एवं ग्रामवासी औंसर-डिघारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।