अभिनेत्री मोना सेन बनीं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नई अध्यक्ष — राज्य सरकार ने आदेश जारी किया

अभिनेत्री मोना सेन बनीं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नई अध्यक्ष — राज्य सरकार ने आदेश जारी किया

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ की चर्चित अभिनेत्री मोना सेन को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम (Chhattisgarh Film Development Corporation) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि मोना सेन पहले भी फिल्म विकास बोर्ड से जुड़ी रही हैं और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं को भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *