जामगांव आर। दीपावली पर्व पर नवज्योति लक्ष्मी उत्सव समिति, नवागांव बी द्वारा इस वर्ष भी धार्मिक उत्साह और पारंपरिक विधि-विधान के साथ माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापना की गई। धनतेरस के दिन गौरा गौरी चौक में गौरी-गौरा पूजा के साथ माँ लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना चार दिनों तक चलेगी। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ग्राम में भक्ति, उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
समिति से जुड़े उमाकुमार साहू ने बताया कि ग्रामीण यादव समाज एवं समिति द्वारा हर वर्ष दीपावली व मातर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्राम में धार्मिक वातावरण और सामाजिक एकता बनी रहती है। वहीं युवा सदस्य युवराज साहू और अभिषेक सेन ने कहा कि यह परंपरा पिछले सात वर्षों से लगातार निभाई जा रही है और इसका उद्देश्य है हमारे हिंदू धर्म, संस्कृति एवं सभ्यता को बनाए रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना।
इस अवसर पर समिति के सदस्य — उमाकुमार साहू, तुषांत टंडन, वेदप्रकाश साहू, युवराज साहू, अभिषेक सेन, चिम्मन साहू, वासु साहू, चुम्मन साहू, उदय साहू, चेतन साहू, दुष्यंत साहू, हिमांशु साहू, अभिषेक सोनवानी, थामेश्वर साहू, यशवंत साहू, नीरज साहू, शिवकुमार साहू, इंद्रा साहू, लक्की जांगड़े, यशराज साहू, सुभाष साहू (पंडा) सहित सोमसिंह साहू, शिव साहू, संतोष यादव, नीलेश साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।