CGPSC इंटरव्यू की तैयारी में जुटा प्रशासन: कलेक्टर दे रहे ट्रेनिंग, 15 नवंबर तक चलेगा ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ का मॉक इंटरव्यू सेशन

CGPSC इंटरव्यू की तैयारी में जुटा प्रशासन: कलेक्टर दे रहे ट्रेनिंग, 15 नवंबर तक चलेगा ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ का मॉक इंटरव्यू सेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब जिला प्रशासन रायपुर ने विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू किया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, व्यक्तित्व निखारना और साक्षात्कार के दौरान प्रभावी प्रस्तुति कौशल विकसित करना है।

15 नवंबर तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
यह प्रशिक्षण सत्र नेतृत्व साधना केंद्र, पुराना योग भवन, फुंडहर, रायपुर में चल रहा है, जो 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का पहला सत्र 8 नवंबर को पूरा हुआ था। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि रोजाना शाम 4:30 बजे से मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने लिंक जारी किया है — https://forms.gle/9oTvtdJp8WGXw9jcA

फेसलेस इंटरव्यू’ प्रणाली पर रहेगा फोकस
इस वर्ष CGPSC ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए फेसलेस इंटरव्यू प्रणाली लागू की है। इसके तहत इंटरव्यू पैनल को अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और शौक के अलावा कोई भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी जाएगी।
ऐसे में ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के जरिए अभ्यर्थियों को इस नई प्रणाली के अनुरूप व्यवहारिक प्रशिक्षण और साक्षात्कार रणनीति सिखाई जा रही है।

दो विशेषज्ञ पैनलों से हो रहा मूल्यांकन
अभ्यर्थियों का मूल्यांकन दो अलग-अलग विशेषज्ञ पैनलों द्वारा किया जा रहा है। 11 नवंबर को 12 अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू आयोजित किया गया, जहां हर प्रतिभागी से 25 से 30 मिनट तक प्रश्न पूछे गए। इसके बाद विशेषज्ञों ने व्यक्तिगत फीडबैक और सुधार सुझाव दिए। ◆पहले पैनल में प्रशासनिक और शैक्षणिक अधिकारी शामिल
पहले पैनल में —
डॉ. गौरव सिंह (कलेक्टर, रायपुर)
कुमार बिश्वरंजन (सीईओ, जिला पंचायत)
के.एम. अग्रवाल (जॉइंट कलेक्टर)
राहुल सिंह (सेवानिवृत्त उपसंचालक, संस्कृति विभाग)
अरविंद मिश्रा (सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक, वित्त विभाग)
देवेंद्र देवांगन (श्रम पदाधिकारी)
भूपाल सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंस कॉलेज) शामिल हैं।

दूसरे पैनल में नीति और साहित्य जगत के विशेषज्ञ
दूसरे पैनल में —
शशांक शर्मा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी)
जवाहर सुरशेट्टी (सदस्य, नीति आयोग)
बी.के. नायक (संयुक्त संचालक, वित्त)
आभाष ठाकुर (उपयुक्त, राज्य कर विभाग)
केदार पटेल (जिला रोजगार अधिकारी) मार्गदर्शन दे रहे हैं।

कलेक्टर बोले – युवाओं को आत्मविश्वास और दिशा दोनों मिलेगी
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा, “इस पहल का उद्देश्य केवल इंटरव्यू पास करवाना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ अभ्यर्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना सीख सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *