जिपं दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू बने तहसील साहू संघ पाटन के सलाहकार,संगठन के वरिष्ठजनों का जताया आभार

जिपं दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू बने तहसील साहू संघ पाटन के सलाहकार,संगठन के वरिष्ठजनों का जताया आभार

जामगांव आर। तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू को संघ का सलाहकार मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि अशोक साहू ने कांग्रेस पार्टी से दो बार दक्षिण पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर जनसेवा की है। उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की राजनीतिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने साहू समाज सहित सर्व समाज के हित और विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य किया है।

सलाहकार मनोनीत किए जाने पर अशोक साहू ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। तहसील साहू संघ पाटन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं समाज के उत्थान और एकता की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए सार्थक सिद्ध करने का प्रयास करूंगा। हमारा लक्ष्य है कि समाज के युवाओं, महिलाओं और प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़कर प्रगति की मुख्यधारा में लाया जाए। श्री साहू ने जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू, संरक्षक अश्वनी साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू सहित तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्रामीण इकाई के सभी पदाधिकारियों व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *