दरबार मोखली में ‘प्रशासन गांव की ओर’ जनकल्याणकारी शिविर आयोजित, 108 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत दरबार मोखली में प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 108 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित मांगों एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान प्रस्तुत आवेदनों का जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई। जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उनके संबंध में आवेदकों को प्रक्रिया एवं समय-सीमा की स्पष्ट जानकारी दी गई। जनसमस्या निवारण शिविर में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हुआ।
शिविर में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सभापति खेमलाल देशलहरे, सदस्य भास्कर वर्मा सहित आसपास के माननीय सरपंचगण, जिला स्तर एवं विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *