छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे, आज जांजगीर में ‘जनादेश परब’—जेपी नड्डा करेंगे विशाल आमसभा को संबोधित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में भव्य ‘जनादेश परब’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनता-जनार्दन के समक्ष सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी निर्णयों तथा राज्य के एकीकृत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित भी किया जाएगा।
जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर पुलिस लाइन में आयोजित विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। समारोह में सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो आयोजन को रंगारंग बनाएंगी।
कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन, सहकारिता सहित अनेक विभागों के स्टॉल होंगे। यहां पीएम सूर्यघर योजना, किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाएं, आधुनिक कृषि तकनीक, डिजिटल एवं नवाचारी शिक्षा, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और पीएम विद्या जैसी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े तथा विधायक ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *