23 साल बाद छत्तीसगढ़ में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8000 से ज्यादा नौकरियों का मौका – फ्रेशर्स के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 23 साल बाद एक बार फिर राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इस तरह के मेले की शुरुआत की थी। अब अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में रायपुर में बड़े पैमाने पर इस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। तारीख की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।यह पहली बार है जब कंपनियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पद और योग्यता की जानकारी देखने और उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने की सुविधा दी गई है।

अब तक का अपडेट:

  • 114 कंपनियों ने अब तक 8000 वैकेंसी अपलोड की हैं
  • 29396 युवाओं ने आवेदन कर दिया है
  • करीब 2000 वैकेंसी और जुड़ने की संभावना
  • वेतन ₹8000 से ₹40000 तक
  • पद: 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट तक के लिए
  • सेक्टर्स: आईटी, हेल्थ, फार्मा, टेलीकॉम, स्टील, टेक्सटाइल आदि

भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां:

  • जिंदल स्टील
  • एटीसी टायर्स प्राइवेट लिमिटेड
  • राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स
  • सतलज टेक्सटाइल मिल्स
  • अपोलो फार्मेसी
  • जुबिलिएंट फूड वर्क्स
  • एयरटेल पेमेंट बैंक
  • रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस
    (और कई अन्य)

कैसे करें आवेदन:

रोजगार विभाग के पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/ पर राज्य स्तरीय रोजगार मेला पंजीयन पर क्लिक करें। अगर आपका रोजगार पंजीयन नंबर है तो उसे इंटर कर अपना आवेदन फार्म भरें। अगर पंजीयन नंबर नहीं है तो मोबाइल से ओटीपी के जरिए भी आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्तरीय मेले के लिए मिली आईडी (मोबाइल नंबर) और पासवर्ड या ओटीपी से ईरोजगार पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद रिक्तियों के चयन का मैसेज मिलेगा। अपनी योग्यता के अनुरूप रिक्तियों का चयन कर सेव करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *