दुर्ग। शिवनाथ नदी तट स्थित होटल पृथ्वी पैलेस में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की संभाग स्तरीय बैठक भव्य रूप से संपन्न हुई। बैठक में भविष्य की रणनीति, संगठन विस्तार, सेवा कार्यों और 2028-29 के चुनावी तैयारी पर विशेष जोर दिया गया।6बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता संजय बघेल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।
राष्ट्रवादी विचारधारा ही संगठन की शक्ति – पवन साय
अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। हर कार्यकर्ता को राष्ट्रवादी विचारधारा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए माँ भारती की सेवा करनी होगी। उन्होंने कहा, “हम सब उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है। यह हमारे जीवन का सौभाग्य है कि हमें जनसंघ की परंपरा से जुड़े रहकर देशहित और समाजहित में कार्य करने का अवसर मिला है।”
संगठन अनुशासन और समाज उत्थान जरूरी – संतोष पांडेय
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि संगठन में आगे बढ़ने का आधार अनुशासन है। “हमें ऐसा कार्य करना है जिससे धरती पर ही स्वर्ग जैसा वातावरण बने। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा मोर्चा को समर्पित भाव से काम करना होगा।”
दुर्ग संभाग भाजपा की जीत का आधार – भूपेंद्र सवन्नी
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि दुर्ग संभाग से ही भाजपा की जीत की नींव मजबूत हुई। विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा, “युवा मोर्चा में तपकर निकले कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता बनते हैं। अब सभी का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।”
युवा मोर्चा भाजपा की शान – राहुल योगराज टिकरिया
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की शान है। हर कार्यकर्ता को अनुशासित रहकर संगठन को और सशक्त बनाना होगा। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रायपुर में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 10,000 युवाओं की सहभागिता होगी।
विकसित भारत के संकल्प की ओर – सुरेंद्र कौशिक
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए हर बूथ स्तर तक संगठन को अनुशासित और मजबूत करना आवश्यक है।
बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग ने किया।दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर-मोहला, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, दीपक चोपड़ा, विजय जायसवाल, प्रिया साहू, नितेश साहू, रितेश शर्मा, नमिता बांसोड़, नवीन पवार, सानिध्य चंद्राकर, अनिकेत यादव, हिमांशु सिंह, निरंजन दुबे सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।