पहलगाम हमले के बाद सेना को ‘फ्री हैंड’, आतंकवाद पर अब होगा निर्णायक प्रहार…

YC न्यूज़ डेस्क — पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दे दी है। पीएम मोदी ने अपने आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में साफ संकेत दिया कि अब आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार होगा और सेना को समय, तरीका और लक्ष्य चुनने की स्वतंत्रता है।

बैठक में पीएम मोदी ने सेना की पेशेवर क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि देश अब हर हमले का हिसाब लेगा। पहलगाम में बैसरन इलाके में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब सेना आतंकवादियों और उनके आकाओं को करारा जवाब देने को तैयार है।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत सभी मोर्चों पर एक्शन मोड में है — पानी रोकने से लेकर कूटनीतिक दबाव तक। सिग्नल साफ है: भारत अब चुप नहीं बैठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *