सीजफायर उल्लंघन पर भारत की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, हॉटलाइन पर उठाया मुद्दा…

YC न्यूज़ डेस्क – भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बुधवार को हॉटलाइन पर अहम बातचीत हुई। यह संवाद पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर किए गए अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद हुआ। भारतीय पक्ष ने बिना किसी उकसावे के की गई फायरिंग पर गंभीर आपत्ति जताते हुए पाकिस्तानी सेना को सख्त चेतावनी दी।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियां शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं और इनका माकूल जवाब दिया जाएगा। भारत ने पाकिस्तान से भविष्य में ऐसे उल्लंघनों से बचने की मांग की है। दोनों देशों के बीच यह संवाद वर्ष 2021 में हुए संघर्ष विराम समझौते की पृष्ठभूमि में हुआ, जिसे शांति बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना गया था।

भारत ने दोहराया कि वह शांति का पक्षधर है, लेकिन किसी भी उकसावे का उत्तर देने में पीछे नहीं हटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *