“भाजपा प्रदेश मंत्री बने जितेन्द्र वर्मा का पाटन में 20 को होगा ऐतिहासिक स्वागत”

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने पहली बार पाटन विधानसभा को प्रदेश मुख्य टीम में प्रतिनिधित्व देकर क्षेत्रवासियों को गौरव का अवसर प्रदान किया है। पाटन के युवा, कर्मठ और जुझारू नेता श्री जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पहचाने जाने वाले श्री वर्मा पर पार्टी नेतृत्व ने यह विश्वास जताया है। प्रदेश मंत्री बनने के बाद उनका प्रथम पाटन आगमन 20 अगस्त को होगा।

इस अवसर पर आत्मानंद चौक, पुराना बाजार चौक और भरर चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। विश्राम गृह पाटन में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ स्नेह मिलन का भी आयोजन होगा। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि “जितेन्द्र वर्मा जी पार्टी के समर्पित सिपाही हैं, जिनकी ईमानदारी, संगठन कौशल और संघर्षशीलता ने उन्हें प्रदेश नेतृत्व तक पहुँचाया है। उनके आने से भाजपा संगठन और सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *