भिलाई। भिलाई चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के कैंपस में आज सेंटर फॉर स्पोर्ट्स डेंटिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। इस अनोखी पहल के माध्यम से अब दंत चिकित्सकों को खिलाड़ियों से संबंधित दंत समस्याओं के निदान और उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस फेलोशिप कार्यक्रम का संचालन रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च (RCDSR) द्वारा इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) के सहयोग से किया जाएगा। यह 9 महीने का प्रशिक्षण कोर्स होगा जिसमें प्रत्येक बैच में 20 चिकित्सकों को दाखिला मिलेगा। इसमें दांत टूटने, माउथ गार्ड के प्रयोग और खेल के दौरान होने वाली अन्य दंत समस्याओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। यह कोर्स केवल BDS डिग्री प्राप्त चिकित्सकों के लिए होगा।
उद्घाटन अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने कहा –“भिलाई शिक्षा का हब बन चुका है। इंजीनियरिंग, तकनीकी, कला और अब चिकित्सा क्षेत्र में भी यह शहर अग्रणी है। खिलाड़ियों की दंत सुरक्षा के लिए यह पहल सराहनीय है।”।उन्होंने आगे कहा कि भिलाई के खिलाड़ी बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल जैसे खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं और इस केंद्र की स्थापना से उनकी दंत समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा।
इस अवसर पर श्री संजय रुंगटा (अध्यक्ष, रुंगटा डेंटल कॉलेज), डॉ. अशोक धोबले (जनरल सेक्रेटरी, IDA), डॉ. अतुल सर्वे (हेड ऑफ एजुकेशन), डॉ. साकेत रुंगटा (डायरेक्टर), डॉ. विपिन अरोरा (एक्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर, IDA), डॉ. कार्तिक कृष्ण (डीन, RCDSR), डॉ. फातिमा खान (प्रेसिडेंट, IDA भिलाई-दुर्ग), डॉ. शाहीन हमदानी (सेक्रेटरी, IDA), डॉ. सविता खाबड़वाल (वाइस प्रेसिडेंट, IDA), डॉ. गौरव अग्रवाल (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर), श्री प्रमोद सिंह सन्नी यादव (सांसद प्रतिनिधि) सहित