मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला स्पर्धा में सेजेस जामगांव आर की छात्रा अमीषा निषाद का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर के लिए चयन

सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय आयोजन में सेजेस जामगांव आर के चार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

जामगांव आर। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूल स्तर पर आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के जिला स्तरीय आयोजन में सेजेस जामगांव आर के चार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। हाईस्कूल स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में अमीषा निषाद, भाषण प्रतियोगिता में विनीता, जबकि मिडिल स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में तेजल चंद्राकर ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने देश के विकास, भविष्य और अपने सपनों के भारत की कल्पना को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया।


जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में सेजेस जामगांव आर की छात्रा अमीषा निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य कविता साहू, सेजेस अध्यक्ष अंगेश्वर साहू एवं सांस्कृतिक प्रभारी चेतना ठाकुर ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और देश के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *