ग्राम पहंदा में 28 दिसंबर से गूंजेगी शिव महापुराण कथा की अमृतवाणी, आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय करेंगे कथा वाचन

ग्राम पहंदा में 28 दिसंबर से गूंजेगी शिव महापुराण कथा की अमृतवाणी, आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय करेंगे कथा वाचन

पाटन। तहसील पाटन के ग्राम पहंदा (अ) में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 28 दिसंबर 2026 से 03 जनवरी 2027 तक सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध संत एवं राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पाण्डेय के श्रीमुख से श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा, भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक जीवन से जुड़ी अमृतमयी कथा का रसपान करेंगे।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक ग्राम पहंदा (अ) में नया पानी टंकी गौठान के पास किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं को शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की महिमा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को और भी आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए 29 दिसंबर 2026 को संध्या 7 बजे से ‘दई के दुलरवा’ नवरत्न पटपर झांकी की विशेष एवं मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। यह झांकी धार्मिक महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

आयोजन को लेकर ग्राम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में शेखर निर्मलकर, सुरेन्द्र साहू, भारत वर्मा, राजेश्वर साहू, संदीप विश्वकर्मा, मुकेश, तुलेंद्र, रामकुमार, टूपेंद्र, संजय, कमलेश साहू एवं पूरण धीवर सहित अन्य ग्रामवासी एवं श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।.आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर शिव महापुराण का श्रवण करने, धर्मलाभ प्राप्त करने तथा इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री (ओबीसी मोर्चा), जिला दुर्ग सुरेन्द्र साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *