गातापार-उमरपोटी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 36 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का जिपं सभापति कल्पना ने किया भूमिपूजन, डोमशेड से लेकर स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और शौचालय निर्माण तक होंगे कार्य

गातापार-उमरपोटी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 36 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का जिपं सभापति कल्पना ने किया भूमिपूजन, डोमशेड से लेकर स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और शौचालय निर्माण तक होंगे कार्य

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गातापार-उमरपोटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 36 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू थीं, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने किया, विशेष अतिथि के रूप में  तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी अध्यक्ष टेसराम साहू, सेवा सहकारी समिति सुरपा के प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू, ग्राम पंचायत गातापार के सरपंच रेवाराम साहू, उपसरपंच दिलीप साहू, बेल्हारी सरपंच अमित अग्रवाल, केशवराम ठाकुर एवं भाजपा जामगांव आर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कौशल गंजीर मंचासीन रहे। इस दौरान ग्राम गातापार में 10 लाख रुपये की लागत से डोमशेड निर्माण, 3 लाख रुपये से कबड्डी मैट तथा 7 लाख रुपये से ग्रे-वाटर पार्क का निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्राम उमरपोटी में प्राथमिक शाला में 7 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष एवं 4.50 लाख रुपये से बालिका शौचालय का निर्माण होगा। इसके अलावा साहू भवन के पास 4.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

• क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य : कल्पना साहू

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास की गंगा बह रही है। विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन नोमेश कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन सरपंच रेवाराम साहू ने किया। कार्यक्रम में युवराज साहू, गीतेश्वरी साहू, पवन साहू, कौशल्या साहू, संतोषी यादव, टामेश्वरी साहू, नोमेश साहू, देवनारायण साहू, सुनीति साहू, उमा साहू, जितेंद्र विश्वकर्मा, मदनलाल ठाकुर, प्रेमिन साहू, गंगा ठाकुर, चोवाराम नेताम, भूषण साहू, योगेश्वर साहू, अश्वनी साहू, अरुण साहू, बोधनराम साहू, घनाराम साहू, चैनसिंह विश्वकर्मा, शिवकुमार साहू, लोकनाथ साहू, श्यामलाल साहू, नेतराम साहू, कमलेश साहू, नरेश निर्मलकर, लक्ष्मण साहू, दिलीप साहू, कृपाराम साहू, किरण साहू एवं लखन साहू सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *