
राज्य से लेकर जिला स्तर तक योगमय होगा छत्तीसगढ़,
रायपुर, 17 जून 2026। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय आयोजन के साथ-साथ सभी जिलों में भी योग दिवस को लेकर विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय आयोजनों के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सरकार का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा योग के महत्व पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासनों ने भी आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि योग दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा सके।
जो पेज डालना था वही नहीं डाले