पंचायत विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जनपद CEO और सहायक परियोजना अधिकारी बदले गए ! पाटन CEO का देवभोग में ट्रांसफर

पंचायत विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जनपद CEO और सहायक परियोजना अधिकारी बदले गए ! पाटन CEO का देवभोग में ट्रांसफर


ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया तबादला आदेश
प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर लिया गया फैसला

रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) तथा सहायक परियोजना अधिकारियों (APO) के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की सूची जारी की गई है।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ जनपद सीईओ एवं सहायक परियोजना अधिकारियों को स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का मानना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए यह कदम उठाया गया है। तबादला आदेश जारी होते ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में हलचल तेज हो गई है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, मनरेगा कार्यों तथा पंचायत प्रशासन में गति लाने के उद्देश्य से यह व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है।
विभाग द्वारा जारी विस्तृत आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों के नाम एवं नई पदस्थापना का उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *