“नारी सशक्तिकरण की ओर एक और कदम : जामगांव आर में सिलाई एवं पार्लर प्रशिक्षण से बहनों को आत्मनिर्भर बना रहा नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन”

जामगांव आर। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की जिलाध्यक्ष भारती सोनबेर के नेतृत्व में जामगांव आर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। संगठन द्वारा दो दिवसीय सिलाई एवं पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल तकनीकी दक्षता देना ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की मदद से रोजगार के नए अवसर खोजना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना भी रहा। भारती सोनबेर ने कहा कि, “आज महंगाई के दौर में एक व्यक्ति की कमाई से घर चलाना कठिन हो गया है, ऐसे में बहनों का भी आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। यह प्रशिक्षण इसी दिशा में हमारा छोटा प्रयास है।

प्रशिक्षण देने का कार्य धारणी यादव (तेलीगुंडरा) एवं रत्ना देशलहरे (रानीतराई) द्वारा किया गया । प्रशिक्षण लेने वालों में साधना (बासीन), खिलेश्वरी (बटरेल), इंद्रानी धनकर और रोशनी चतुर्वेदी (औसर), जया यादव (रीवागहन), माहेश्वरी निषाद (जामगांव), मनीष साहू (बटरेल), मंजू लता साहू (उमरपोटी), दीपिका सिंह (सुरपा), बसंती साहू, ओमीन सेन, पुष्पा देवांगन, सीमा सेन, मालती हिरवानी, लता साहू, नीतू साहू, टिकेश्वरी बाई, पूर्णिमा श्रीवास और मनीषा साहू जैसी महिलाओं ने भाग लेकर अपने जीवन को नया मोड़ देने की दिशा में कदम बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *