APL अपोलो इंडस्ट्रीज का बड़ा निवेश प्रस्ताव: छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ का उद्योग विस्तार, 100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल भी करेगी स्थापित

APL अपोलो इंडस्ट्रीज का बड़ा निवेश प्रस्ताव: छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ का उद्योग विस्तार, 100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल भी करेगी स्थापित

रायपुर, 25 नवंबर 2025। APL अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लगभग ₹1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने रखा है। नई दिल्ली में आयोजित मुलाक़ात के दौरान कंपनी के चेयरमैन संजय गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात कर इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की। कंपनी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना पर गंभीरता से विचार कर रही है। राज्य की नई औद्योगिक नीति, बेहतर बुनियादी ढाँचे और निवेशक-अनुकूल वातावरण को इस बड़े निवेश के पीछे मुख्य कारण बताया गया है।

बैठक के दौरान APL अपोलो ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वह 100 बिस्तरों का एक आधुनिक चैरिटी अस्पताल छत्तीसगढ़ में स्थापित करेगी, जिससे आम नागरिकों को किफ़ायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी। सरकार ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह निवेश राज्य के औद्योगिक विकास, रोज़गार सृजन और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *