“200 यूनिट की राहत ऊंट के मुंह में जीरा”: दुर्ग में कांग्रेस का अनोखा विरोध, बिजली कार्यालय के बाहर ऊंट को जीरा खिलाकर सरकार पर निशाना

“200 यूनिट की राहत ऊंट के मुंह में जीरा”: दुर्ग में कांग्रेस का अनोखा विरोध, बिजली कार्यालय के बाहर ऊंट को जीरा खिलाकर सरकार पर निशाना

दुर्ग, 24 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार द्वारा 400 यूनिट हॉफ योजना को घटाकर 200 यूनिट करने के फैसले के विरोध में आज कांग्रेस ने दुर्ग में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने electricity office और कलेक्ट्रेट के बाहर ऊंट लाकर उसे जीरा खिलाया और सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि पहले 400 यूनिट तक मिलने वाली राहत को कम कर सरकार ने जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अब हाल ही में जारी आदेश के मुताबिक 200 यूनिट तक ही बिजली मुफ्त होगी, जिसे कांग्रेस ने “ऊंट के मुंह में जीरा” बताया।

गौरतलब है कि बिजली बिल हाफ योजना के तहत पहले 400 यूनिट तक राहत दी जाती थी, जिसे घटाकर सरकार ने 100 यूनिट कर दिया था। इससे बिजली बिलों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। इसके बाद सरकार ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का नया आदेश जारी किया है, जो जनवरी से लागू होगा।

इसी के विरोध में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ऊंट लेकर बिजली कार्यालय और कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं जीरा खिलाकर प्रतीकात्मक तरीके से सरकार को जनता की पीड़ा समझने का संदेश दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 400 यूनिट की राहत बंद कर जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, ऐसे में 200 यूनिट की छूट पर्याप्त नहीं है। राज्य में SIR को लेकर गरमाई राजनीति के बीच बिजली बिल हाफ योजना पर कांग्रेस का यह अनोखा विरोध चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *