घुघुवा(क) उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 25 को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, सहभागिता की अपील

घुघुवा(क) उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 25 को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, सहभागिता की अपील

पाटन। पाटन क्षेत्र के प्रख्यात शासकीय उच्च /उच्चतर मा. विद्यालय घुघुवा(क), पाटन के पूर्व छात्र-छात्राओं के मिलन समारोह हेतु आवश्यक बैठक संपन्न हुआ, उक्त बैठक में अनंतिम रूप से दिनांक 25 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय हुआ है, आयोजन में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन प्रभारी प्रशांत शर्मा 7987501538, रविशंकर साहू 7898682800 से संपर्क कर सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को न्यूनतम पंजीयन सहयोग राशि ऑनलाइन जमा करके दिनांक 5 अक्टूबर 2025 तक अपना पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है, पंजीयन हेतु ग्राम प्रभारी करसा में रवि शंकर साहू कुमार साहू, ग्राम राखी हिरेंद्र देवांगन, ग्राम बेंदरी वासुदेव निषाद, ग्राम रवेली सुरेश साहू, सुभाष साहू, औरी ओम प्रकाश ठाकुर, अन्य सभी ग्रामवासी मुख्य पंजीयनकर्ता से संपर्क कर सीधे अपना अनिवार्य पूर्व पंजीयन कर सकते हैं, उक्त आयोजन में सभी पूर्व शिक्षकों को ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा, आयोजक पूर्व छात्रों के समूह द्वारा अन्य बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होने की विनम्र अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *