दुर्ग जिले में गौधाम संचालन के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित, 31 मार्च अंतिम तिथि

दुर्ग। जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम के सुचारू संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की गई है। गौ पालन, संवर्धन एवं सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली योग्य संस्थाएं इस प्रक्रिया में भाग लेकर गौधाम संचालन की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौ पालन समितियां, स्वयंसेवी संस्थाएं, एनजीओ ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियां एवं सहकारी समितियां आवेदन के लिए पात्र हैं। ये संस्थाएं शहरी, नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम संचालन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च को दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। इच्छुक संस्थाओं को अपने आवेदन कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, गौरव पथ पद्मनाभपुर, दुर्ग में कार्यालयीन दिवसों के दौरान जमा करना होगा।

विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय, गौरव पथ पद्मनाभपुर से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक योग्य संस्थाओं से इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि गौधामों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके और गौ सेवा को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *