रीवागहन (ब) में परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती धूमधाम से सम्पन्न, कलश यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र

जामगांव आर । परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती समारोह 17 मार्च 2026 को ग्राम रीवागहन (बटरेल) में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कर्मा माता की 1010वीं जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसके उपरांत कर्मा माता की महाआरती संपन्न हुई।समारोह में मुख्य रूप से श्रीमती रजनी बघेल (धर्मपत्नी सांसद विजय बघेल), लालेश्वर साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू समाज पाटन), कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष, भाजपा जामगांव आर), नारद साहू (कोषाध्यक्ष), महेंद्र साहू (महासचिव), श्रीमती विमला साहू, भुनेश्वरी साहू (तहसील साहू संघ), किशन हिरवानी (अध्यक्ष, परिक्षेत्र अरसानारा), परखात साहू (अध्यक्ष, जामगांव) सहित बेल्हारी परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का स्वागत भाषण परिक्षेत्र अध्यक्ष टेसराम साहू द्वारा दिया गया। उन्होंने माता कर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी सच्ची भक्ति से भगवान जगन्नाथ भी प्रसन्न हुए थे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बघेल ने अपने उद्बोधन में माता कर्मा को महान नारी बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं कल्पना नारद साहू ने मातृशक्ति से उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का विशेष आग्रह किया। लालेश्वर साहू ने कर्मा माता की भक्ति में निहित शक्ति पर प्रकाश डालते हुए ग्राम भरर में आयोजित होने वाले कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह की जानकारी भी साझा की।जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी छात्रों में कक्षा 10वीं से तरुण सागर साहू एवं 12वीं से कु. वैशाली साहू को सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले 25 युवाओं को भी पुरस्कृत किया गया। रंगोली एवं कलश सजाओ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।दर्शकों के मनोरंजन हेतु संजू साहू द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रंग सागर, अरमरी खुर्द की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम का संचालन छगन साहू (सचिव, परिक्षेत्र साहू संघ बेल्हारी) द्वारा किया गया। अंत में उपाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त करते हुए साहू समाज रिवागहन के समस्त पदाधिकारियों एवं युवाओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।उक्त जानकारी परिक्षेत्र के तहसील प्रतिनिधि महेश साहू द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *