दक्षिण पाटन में गणेशोत्सव की धूम – कौही, बोरेंदा, कोसागोंदी, बटरेल और चुलगहन में सजे सांस्कृतिक आयोजन,जिपं सभापति कल्पना हुई कार्यक्रमों में शामिल…

रानीतराई। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम कौही, बोरेंदा, कोसागोंदी, बटरेल और चुलगहन में गणेशोत्सव के अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कहीं रिकॉर्डिंग डांस तो कहीं रामधुनी का आयोजन कर ग्रामवासियों ने उल्लासपूर्वक विघ्नहर्ता की आराधना की। ग्राम कौही के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू शामिल हुईं। उनके साथ भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सरपंच लीना सुरेश साहू, पूर्व सरपंच मनोरमा टिकरिहा, पूर्व जनपद सभापति रमन टिकरिहा,अभिषेक सेन सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी तरह ग्राम चुलगहन में श्रीराम बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा अनंत चतुर्थी के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो नेता नारद साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “भगवान गणेश बुद्धि के दाता हैं, उनका प्रिय भोग मोदक है और उन्हें लाल रंग के पुष्प विशेष प्रिय हैं। हमें आस्था के साथ गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बेणीराम साहू, उपाध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन अरविंद साहू, युवा नेता संतोष साहू, संतोष रघुवंशी, शिवकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रंग लहर’ ने पूरे माहौल को भक्ति और संस्कृति से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *