अटल जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा देते हैं: पाटन में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

पाटन। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के अविस्मरणीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से नगर के ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा पाटन विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उनके साथ विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल, मुख्य वक्ता सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू एवं विनोद अरोरा विशेष रूप से मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी महामानव थे, जो राजनीति में रहकर भी सर्वमान्य रहे। उनका कोई आलोचक नहीं था। वे ईमानदार नेतृत्वकर्ता, आधुनिक भारत के शिल्पकार और सुशासन के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने भाजपा को मजबूत और संगठित करने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी की ऐतिहासिक देन है। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में उन्होंने परमाणु परीक्षण कर देश की ताकत दुनिया को दिखाई और आर्थिक नाकेबंदी के बावजूद राष्ट्र को आत्मनिर्भर दिशा में आगे बढ़ाया। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना की शुरुआत कर गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। श्री वर्मा ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में अटल जी के नाम पर ‘अटल वाटिका’ निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सम्मेलन को सच्चिदानंद उपासने एवं भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने भी संबोधित करते हुए अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया, जबकि स्वागत भाषण हर्षा चंद्राकर ने दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा (कुम्हारी), कमलेश चंद्राकर (अमलेश्वर), रानी बंछोर (पाटन), ज्योति प्रकाश साहू (दरबार मोखली), कमलेश साहू (जामगांव आर), पाटन महामंत्री अखिलेश मिश्रा, पूर्व जिला सदस्य हर्षा चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, खेमलाल साहू, हरिशंकर साहू, जिला सदस्य नीलम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक, नगर पालिका अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सरपंच राजू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *