पाटन।पाटन विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के अविस्मरणीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 जनवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में संपन्न होगा। आयोजन मे विजय बघेल, सांसद लोकसभा दुर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही राजीव अग्रवाल (विधानसभा प्रभारी), सच्चिदानंद उपासना (वक्ता), जितेंद्र वर्मा (प्रदेश मंत्री) तथा सुरेंद्र कौशिक (जिलाध्यक्ष) की विशेष उपस्थिति रहेगी।
सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, समस्त मंडल भाजपा पदाधिकारी, दुर्ग शहर में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, जिला पंचायत व जनपद सदस्य, पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा पाटन विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी सहभागिता अपेक्षित है। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मंडल अध्यक्षगण धर्मेन्द्र सिन्हा (कुम्हारी), कमलेश चंद्राकर (अमलेश्वर), श्रीमती रानी बंछोर (पाटन), ज्योति प्रकाश साहू (दरमोखली) एवं कमलेश साहू (जामगांव आर) द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से उपस्थिति की अपील की गई है।