जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल में 5 जनवरी को वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे शामिल

पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम बटरेल स्थित जागृति उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह सत्र 2025-26 का आयोजन 5 जनवरी 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समारोह में गजेंद्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं विधायक अहिवारा) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मीला साहू (पूर्व महिला बाल एवं विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर) करेंगी। इसके अतिरिक्त विशेष अतिथि के रूप में कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), अजय साहू (जनपद सदस्य, जनपद पंचायत पाटन) तथा एमन आटे (सरपंच, ग्राम पंचायत बटरेल) की उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा, साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। आयोजन को सफल बनाने हेतु विद्यालय परिवार बटरेल द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *