सेजेस जामगांव आर की प्राचार्य कविता साहू के पुत्र आयुष्मान साहू ने IIT रुड़की से हासिल की M.Tech की मास्टर डिग्री,केमिकल इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट उपलब्धि

सेजेस जामगांव आर की प्राचार्य कविता साहू के पुत्र आयुष्मान साहू ने IIT रुड़की से हासिल की M.Tech की मास्टर डिग्री,केमिकल इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट उपलब्धि

जामगांव आर। भिलाई के नेहरू नगर निवासी आयुष्मान साहू ने देश के प्रतिष्ठित आईआईटी से एमटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) की मास्टर डिग्री हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 20 सितंबर 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में आयुष्मान को उनकी एमटेक डिग्री प्रदान की गई।.आयुष्मान साहू के पिता गोपाल प्रसाद साहू भिलाई के नेहरू नगर में व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माता कविता साहू सेजस जामगांव आर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आयुष्मान बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

परिवार के अनुसार आयुष्मान ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखा। कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एमटेक की डिग्री प्राप्त की।.आईआईटी रुड़की से प्लेसमेंट प्राप्त करने के बाद आयुष्मान वर्तमान में कर्नाटक के हुबली में नौकरी करते हुए अपने करियर को नई दिशा दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया है। आयुष्मान की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *