
पाटन। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर पंचायत पाटन कार्यालय में पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। नगर पंचायत कार्यालय में गणपति स्थापना का यह आयोजन नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि नगरवासियों और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना से कार्यालय में गणपति की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में भी अपने कार्यकाल के दौरान गणेश चतुर्थी के अवसर पर कार्यालय में गणपति स्थापना की परंपरा जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
25 सितंबर को हवन-पूजन और महाप्रसादी
नगर पंचायत कार्यालय में 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण होगा। वहीं दोपहर 3 बजे भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रस्थान किया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी नगरवासियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। गणपति स्थापना कार्यक्रम में अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति जितेंद्र निर्मलकर, सभापति देवेंद्र ठाकुर, सभापति नेहा बाबा वर्मा, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा, गंगाराम देवांगन, दामोदर चक्रधारी, योगेश सोनी, सागर सोनी, पंडित आदित्य सावर्णी सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, उपअभियंता प्रवीण साहू एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।