ब्रेकिंग न्यूज़ : शराब घोटाला मामले में चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत, लंबे समय से थे जेल में बंद

रायपुर, 2 जनवरी 2026। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जुलाई 2025 में शराब घोटाले से जुड़े मामले में चेतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। लंबे समय से चली आ रही कानूनी प्रक्रिया के बाद आज हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी। हाईकोर्ट के इस फैसले को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जमानत मिलने के बाद बघेल समर्थकों में खुशी का माहौल है, वहीं विपक्ष ने मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की आगे की सुनवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *