
त्रिवार्षिक निर्वाचन सह मनोनयन प्रक्रिया संपन्न, तहसील अध्यक्ष टीका राम साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई; मनीष चंद्राकर ने कहा– मानस संघ का कार्य रामकाज का महत्वपूर्ण हिस्सा
जामगांव आर। तहसील मानस संघ के अंतर्गत सभी मानस शक्ति केंद्रों के त्रिवार्षिक निर्वाचन सह मनोनयन की प्रक्रिया के अंतिम चरण में मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-5 बेल्हारी का निर्वाचन संपन्न हुआ। रविवार को परिक्षेत्रीय साहू सदन में आयोजित बैठक में शक्ति केंद्र के पूर्व अध्यक्ष भेल चंद्राकर पर संगठन ने पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। उनके साथ नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी मानस पथिकों को सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में योगेश निर्मलकर एवं शकुंतला चक्रधारी को उपाध्यक्ष, उत्तम रिगरी को सचिव, धनेश्वर साहू को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश वारदे को पुरुष संयोजक तथा रिकेश्वरी साहू को महिला संयोजिका बनाया गया। वहीं एमन पाटेकर को मीडिया प्रभारी एवं पूर्णिमा महतो को सह मीडिया प्रभारी कमलेश्वरी साहू को महिला संगठन मंत्री, शेष नारायण साहू को युवा संगठन मंत्री, हेमलता ठाकुर को युवा महिला संगठन मंत्री, कमल किशोर चंद्राकर को तहसील प्रतिनिधि तथा नेवेंद्र प्रजापति को सहसचिव नियुक्त किया गया। संरक्षक के रूप में गया राम साहू, सरजू राम साहू एवं झल्लू राम निषाद को दायित्व सौंपा गया। संगीत प्रभारी के रूप में भूपत दावना एवं पवन चक्रधारी की नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मानस पथिकों द्वारा पूजा-अर्चना एवं सामूहिक श्रीराम वंदना के साथ हुआ। पं. उमाशंकर शुक्ला ने बैठक का संचालन किया। निर्वाचन सह मनोनयन प्रभारी कामता प्रसाद साहू एवं सह प्रभारी योगेश ठाकुर तथा लीना मानिकपुरी की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान पूर्व पदाधिकारियों ने पिछले तीन वर्षों के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा भी साझा किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष टीकाराम साहू,चुनाव प्रभारी कामता साहू,ग्राम पंचायत उपसरपंच मनीष चंद्राकर,भोपालमनी वर्मा,दयानंद साहू,डॉ. गुलाब साहू, भुनेश्वर मंडावी, तुकाराम निषाद, डीआर साहू, संजू साहू, झामन लाल सोनवानी, पुनीत राम, रामानंद साहू, चेला राम वर्मा,यशोदा, संगीता ठाकुर, सरस्वती यादव, उषा वर्मा, कल्याणी वर्मा, पूर्णिमा महतो, हेमलता साहू, लता साहू, पुष्पांजलि साहू, प्रमोद एवं भुवन सहित विभिन्न ग्रामों से पहुंचे मानस मंडली के सदस्य, आयोजन समिति के पदाधिकारी, मानस पथिक एवं रामभक्त उपस्थित रहे।
• भेल चंद्राकर बोले– सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाएंगे
इस दौरान ग्राम पंचायत बेल्हारी के उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने कहा कि तहसील मानस संघ के नेतृत्व में विकासखंड के सभी मानस शक्ति केंद्र उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। बेल्हारी शक्ति केंद्र से जुड़े मानस पथिकों का योगदान भी उपलब्धिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्य को रामकाज का हिस्सा समझकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहना चाहिए। तहसील अध्यक्ष टीका राम साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नए दायित्वों के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई, नव निर्वाचित अध्यक्ष भेल चंद्राकर ने सभी मानस पथिकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।